Skip to content
  • Wednesday, September 30, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
Chhattisgarh Star

Chhattisgarh Star

The Rising Voice of CG

Banner Add
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखंड
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • Home
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़
  • साइबर ठगी की रकम खपाने 14 म्यूल खाताधारकों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

साइबर ठगी की रकम खपाने 14 म्यूल खाताधारकों पर कार्रवाई

September 30, 2026
admin

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी की रकम खपाने के लिए म्यूल बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में बजरंग दल के दुर्ग जिला अध्यक्ष रवि भारती समेत 14 लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस जांच में इन बैंक खातों से करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं। आरोपियों पर अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड दूसरे लोगों को देने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने बैंकिंग दस्तावेज और सिम कार्ड दूसरे लोगों को मुहैया कराए थे। इनका इस्तेमाल साइबर ठगी से मिली रकम के लेन-देन में किया गया। खाताधारकों को इसके बदले 2 हजार से 15 हजार रुपए तक कमीशन दिया जाता था।
29 सितंबर 2026 को की गई कार्रवाई में थाना नेवई में 11 और थाना छावनी में 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रवि भारती (29) भी छावनी थाने में दर्ज तीन आरोपियों में शामिल हैं। वह कदम कैपिटल, अंजोरा, थाना पुलगांव के निवासी हैं।
इसके अलावा रविन्द्र साहू (66), निवासी सेक्टर-6, सड़क नंबर 40, क्वार्टर नंबर 40, भिलाई और सुजीत सिंह (39), निवासी कैम्प-1, सुभाष चौक, 165/एफ, भिलाई के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

नेवई के 11 आरोपी कौन-कौन

थाना नेवई में कार्तिक बाग (27), बजरंग चौक रूआबांधा; बबलू शाह (26), संजय नगर आदर्श पारा सुपेला; बलवंत सिंह (22), न्यू कृष्णा नगर सुपेला; समीर साहनी (19), एचएसीएल कॉलोनी रूआबांधा; चन्द्रप्रकाश पाठक (28), श्रमिक नगर छावनी; यतेन्द्र धनकर (37), सेक्टर भिलाई; गुरजीत सिंह रंधावा (22), कैम्प-1 भिलाई; राकेश सेन (34), श्याम नगर लिंक रोड भिलाई; राकेश देवांगन (44), भाठापारा कुरूद; फैजल खान (19), रूआबांधा गांधी चौक और रीता कुमारी, उड़िया बस्ती खुर्सीपार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

एक खाते से दूसरे खाते में भेजते थे ठगी की रकम

पुलिस के मुताबिक, म्यूल खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को एक बैंक खाते से दूसरे खाते में पहुंचाने के लिए किया जाता था। कार्रवाई के दौरान आरोपियों से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

BNS की इन धाराओं में केस दर्ज

मामले में थाना छावनी अपराध क्रमांक 626/2026 और थाना नेवई अपराध क्रमांक 306/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(2), 318(3) और 317(4) में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

पुलिस की चेतावनी- किसी को बैंक खाता देना पड़ सकता है भारी

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या मोबाइल सिम किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें। पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी इनका इस्तेमाल ठगी की रकम के लेन-देन में कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।

पुलिस ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को पता चलता है कि उसके बैंक खाते या बैंकिंग साधनों का किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है, तो तत्काल बैंक, नजदीकी पुलिस थाना या अधिकृत साइबर अपराध शिकायत माध्यम पर सूचना दें।

Tags: Action taken against 14 mule account holders for laundering cyber fraud proceeds.

Post navigation

लखपति दीदी डोंगरगढ़ की दिनेश्वरी सोरी ने बिहान योजना से बदली तकदीर
बलरामपुर में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, परिवार को 6 लाख की सहायता

RO.No :-13998/140

13824/1

विज्ञापन

अन्य ख़बरें

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बस्तर में बदली तस्वीर, अब बच्चों की आंखों में उज्ज्वल भविष्य के सपने: मुख्यमंत्री साय

September 30, 2026
admin
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

दुर्ग में तलवार-चापड़ और एयरगन जब्त, गुंडा-बदमाश समेत 4 गिरफ्तार

September 30, 2026
admin
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कलेक्टर जनदर्शन में राजस्व रिकॉर्ड की गड़बड़ी की शिकायत

September 30, 2026
admin
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बलरामपुर में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, परिवार को 6 लाख की सहायता

September 30, 2026
admin

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

हमसे सम्पर्क करें

Owner - NAGENDRA BHUSHAN SAHU
Editor - NAGENDRA BHUSHAN SAHU
Associate -
Office - DHEBAR CITY HOMES, E5/5, LOTUS TOWER, BHATAGAON, RAIPUR C.G.
Mobile - 7415550222
Email - [email protected]

Tags

Accident Amit Shah arrest BJP Chhattisgarh Chhattisgarh-Bijapur Chhattisgarh-Bilaspur Chhattisgarh-Durg Chhattisgarh-Jagdalpur Chhattisgarh-Kabirdham Chhattisgarh-Korba Chhattisgarh-Raigarh Chhattisgarh-Raipur Chhattisgarh-Sukma Chief Minister Chief Minister Dr. Yadav Chief Minister Sai CM Congress dprcg featured fire fraud High Court Kejriwal mohan Mohan Yadav Murder Naxalites petrol rain rape Stock market suicide Supreme Court top-news train Vastu vishnu Weather इंदौर छत्तीसगढ़ भोपाल मध्य प्रदेश रायपुर

Categories

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Copyright © 2026 Chhattisgarh Star
Privacy Policy
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress