हेरिटेज इंडिया मारुति फाउंडेशन का “सेहत से समृद्धि” कार्यक्रम: पत्रकारों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

रायपुर, 7 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक स्थित होटल आदित्य में हेरिटेज इंडिया मारुति फाउंडेशन द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य और कल्याण को समर्पित विशेष कार्यक्रम “सेहत से समृद्धि” का सफल आयोजन किया गया। तेज़ रफ्तार और तनावपूर्ण पत्रकारिता के बीच स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मानसिक और शारीरिक संतुलन के माध्यम से समृद्ध जीवन जीने के व्यावहारिक उपाय साझा किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता असीम सहगल (एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट) ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, लेकिन अपने दायित्वों के निर्वहन में वे अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर बैठते हैं। उन्होंने दिनचर्या में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलावों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने पर जोर दिया।
आयोजक मेघा तिवारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पत्रकार साथियों को संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में मोहन तिवारी (अध्यक्ष, प्रेस क्लब) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष मेघा तिवारी, सीमा छाबड़ा एवं असीम सहगल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मोहन तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए तथा अन्य पत्रकार साथियों को भगवान हनुमान की चित्र प्रतिमा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सम्मानित पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार तपेश जैन, दिनेश सोनी, (सम्पादक : हाईवे क्राइम टाइम) अफरोज ख्वाजा, ओम देवांगन (ब्यूरो प्रमुख, गुलिस्तान न्यूज़), दिलीप साहू, दिनेश यादव, अमित मिश्रा, पंकज दास, शकुंतला तारा, निवेदिता साहू, सुधा दास, विनीता मंडल हैदर, मीनल दीवान, सैयद सलमा, अंबिका मिश्रा, प्रीती जोशी, तनु दास सहित अनेक पत्रकार शामिल रहे।
यह आयोजन पत्रकार समुदाय के लिए एक सार्थक पहल के रूप में उभरा, जो न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि कार्य-जीवन संतुलन को भी सुदृढ़ करेगा।