रायपुर। 8 साल के इंतजार के बाद राजधानी रायपुर की जनता को कचना रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिलने वाली है। आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओवरब्रिज उद्घाटन करेंगे। इसके तुरंत बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
दरअसल, कचना ओवरब्रिज पर डामरीकरण सहित सभी प्रमुख कार्य 7 मई को ही पूरे हो चुके थे। ओवरब्रिज के लोकार्पण से पहले देर रात तक ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चलता रहा।
ओवरब्रिज नहीं खुलने के कारण रोजाना हजारों लोगों को रेलवे फाटक पर जाम, तपती धूप और बारिश के बीच घंटों तक रेलवे क्रॉसिंग खुलने का इंतजार करना पड़ता था। ओवरब्रिज शुरू होने के बाद शहर के 3 लाख से अधिक लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।