रायपुर। रायपुर में आयोजित होने वाला चर्चित क्रिकेट टूर्नामेंट “सूर्या कप सिल्वर लीग” इस बार पहले से ज्यादा भव्य अंदाज में होने जा रहा है। सूर्या कप सिल्वर लीग सीज़न-8 में रायपुर शहर की 44 टीमों ने हिस्सा लिया है, जबकि करीब 900 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित ऑक्शन 23 मई को आयोजित होगा। इसमें सभी टीमें बोली लगाकर खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करेंगी। आयोजन समिति के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जून से एयरपोर्ट ग्राउंड में होगी।
विजेता टीम को मिलेंगे 5 लाख रुपए
टूर्नामेंट की विजेता टीम को 5 लाख रुपए का कैश पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कुल 10 टीमों को अलग-अलग कैश प्राइज दिए जाएंगे। आयोजन समिति का कहना है कि इस बार प्रतियोगिता का स्तर पहले से ज्यादा बड़ा और प्रतिस्पर्धात्मक होगा।