छत्तीसगढ़ में अब बढ़ेगी गर्मी, अगले सात दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे असर दिखाने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.6°C रायपुर और माना में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ। वर्तमान में कोई सक्रिय सिनॉप्टिक सिस्टम प्रभावी नहीं है।
शहर में 27 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान 19°C के आसपास रहने का अनुमान है।
लगातार बढ़ते तापमान के साथ दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है। अगले सप्ताह से गर्मी और तेज होने के संकेत हैं।