70वां रेल सप्ताह : दुर्ग बेस्ट रेलवे-स्टेशन, रायपुर की RPF पोस्ट सबसे बेहतर; भिलाई को सबसे ज्यादा 8 अवार्ड मिले

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में आयोजित 70वें रेल सप्ताह समारोह 2025 में कुल 60 अवार्ड दिए गए। इनमें 33 व्यक्तिगत पुरस्कार और 27 विभागीय दक्षता शील्ड शामिल हैं। समारोह में अलग-अलग विभागों और यूनिटों के बेहतर प्रदर्शन को आधार बनाकर पुरस्कार तय किए गए।
सबसे ज्यादा 8 आवर्ड भिलाई को मिले। रायपुर को पिछाड़ते हुए दुर्ग ने बेस्ट मेजर स्टेशन का खिताब जीता। हालांकि, रायपुर ने सिग्नल-टेलीकॉम डिपो, आरपीएफ पोस्ट और स्टोर सेक्शन इन तीन वर्टिकल में बेस्ट कैटेगरी का अवार्ड जीता है।
वहीं, दुर्ग ने बेस्ट मेजर स्टेशन के अलावा बेस्ट इलेक्ट्रिकल जनरल डिपो का अवार्ड भी जीता है। इसी तरह भाटापारा को बेस्ट पी-वे डिपो, टीआरडी डिपो और क्रू लॉबी का आवार्ड मिला। बालोद को बेस्ट वर्क्स डिपो, दल्लीराजहरा को बेस्ट हेल्थ यूनिट, भानुप्रतापपुर को बेस्ट माइनर स्टेशन और दाधापारा बेस्ट स्टेशन यूनिट का अवार्ड मिला।

भिलाई ने जीते सबसे ज्यादा अवार्ड

भिलाई को बेस्ट रेलवे हॉस्पिटल (बीएमवाय), सिग्नल डिपो, कैरिज एंड वैगन डिपो, सेफ्टी कंप्लीट डिपो सेफ्टी कंप्लीट शेड, रनिंग रूम (बीएमवाय), रेलवे इंस्टीट्यूट और बेस्ट आरयूबी/सेफ्टी से जुड़ी यूनिट का अवार्ड मिला।