उड़नदस्ता दल ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण


दुर्ग। माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 10वीं परीक्षा 2025 के अंतर्गत 10 मार्च 2025 को आयोजित विज्ञान (200) विषय पेपर के दौरान जिले के 05 उड़नदस्ता दल द्वारा 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 04 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 142057 सरस्वती शिशु मंदिर कसारीडीह दुर्ग, 141053 शासकीय उच्चतर माध्यमिक धनोरा, 141076 बोरसी, 141134 घुघवा शामिल है। गौरी शुक्ला सहायक संचालक प्रभारी अधिकारी दुर्ग द्वारा 08 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141021 उतई, 147020 सेजेस उतई, 141035 डुण्डेरा, 141167 सोमनी, 141148 पुरैना, 141131 औंधी, 141134 घुघवा, 141116 पहंडोर शामिल है। गोविंद साव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 05 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141059 सेक्टर 7 भिलाई, 141042 भिलाई विद्यालय सेक्टर 02, 142143 सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 4 भिलाई, 141052 सेजेस छावनी, 141011 पं.ज.ल.ने.हो.से. न्यू खुर्सीपार शामिल है। इसी तरह प्रदीप कुमार महिलांगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 05 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141164 कानाकोट, 141121 सेजेस मर्रा, 141122 सेमरी, 141125 सेजेस रानीतराई, 141119 सेजेस जामगांव आर तथा कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141111 गिरहोला, 141091 सेमरिया, 141090 मेड़ेसरा शामिल है।

Post a Comment

0 Comments