सेविंग और FD मिलाकर कुल 6 लाख रुपए से ज्यादा निकल चुके हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ सतीश राजपूत समता कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनका इंडसइंड बैंक जीई रोड ब्रांच में खाता है। 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। इसमें इंडसइंड KYC APK लिखा था। जिसे टच करने से वो डाउनलोड हो गया।
ये APK फाइल एक एप्लीकेशन होता है जिसे मोबाइल में डाउनलोड करवाने के बाद हैकर मोबाइल को हैक कर लेते हैं। ऐसा ही रायपुर में डॉक्टर के केस में हुआ है। डॉक्टर भी शिकायत में बताया कि, 27 फरवरी को वो मॉल में पिक्चर देखने गए थे। इस दौरान बैंक से एक के बाद एक ओटीपी आने लगे। ये OTP किसी से शेयर भी नहीं किए गए फिर अकाउंट से पैसे कटने लगे।
0 Comments