रायपुर। परीक्षा के लिहाज से मार्च का महीना खास है। इसमें प्राइमरी से लेकर विश्वविद्यालय तक की परीक्षाएं होंगी। इसी तरह छह महीने के बाद व्यापमं की परीक्षाएं भी मार्च में भी शुरू होंगी। इन सभी परीक्षाओं के लिए 17 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। सीजी बोर्ड और रविवि के एग्जाम से इसकी शुरुआत होगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है।
सीजी बोर्ड और ओपन स्कूल की परीक्षा
स्कूल की परीक्षाओं में सबसे पहले सीजी बोर्ड की परीक्षा होगी। बारहवीं की 1 और दसवीं की 3 मार्च से है। यह 28 मार्च तक चलेगी। 5 लाख 71 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। इसे लेकर प्रदेश में ढ़ाई हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बीच पांचवीं-आठवीं की परीक्षा भी शुरू हो जाएगी। पांचवीं का पेपर 17 से 27 मार्च तक होगा।
जबकि आठवीं की परीक्षा 18 मार्च से 3 अप्रैल तक होगी। सीजी बोर्ड से जुड़े प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में इस बार एक साथ यह परीक्षा होगी। इन दोनों कक्षाओं के करीब दस लाख छात्र हैं। इसी तरह ओपन स्कूल की परीक्षा 26 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए करीब 83 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। ओपन स्कूल बारहवीं का पेपर 26 मार्च से 21 अप्रैल तक होगा। जबकि दसवीं की परीक्षा 27 मार्च से 17 अप्रैल तक होगी।
नए साल में व्यापमं की पहली परीक्षा 9 को
नए साल में व्यापमं की पहली परीक्षा प्रयोगशाला सहायक, कृषि संचालनालय के लिए होगी। यह 9 मार्च को आयोजित की जाएगी। 6 अक्टूबर 2024 प्रयोगशाला तकनीशियन की भर्ती परीक्षा हुई थी। इसके बाद से व्यापमं से काेई परीक्षा नहीं हुई है। इस साल व्यापमं से 32 परीक्षाएं होंगी। इसमें से 22 भर्ती और 10 प्रवेश परीक्षा है। 9 मार्च से 21 दिसंबर तक यह आयोजित की जाएंगी।
इसमें कुछ पुरानी वैकेंसी की परीक्षा भी है। प्रयोगशाला सहायक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी होने की संभावना है। इसके अलावा पीएचई में सब इंजीनियर भर्ती के लिए भी मार्च में आवेदन मंगाए जाएंगे।
नए साल में व्यापमं की पहली परीक्षा 9 को
नए साल में व्यापमं की पहली परीक्षा प्रयोगशाला सहायक, कृषि संचालनालय के लिए होगी। यह 9 मार्च को आयोजित की जाएगी। 6 अक्टूबर 2024 प्रयोगशाला तकनीशियन की भर्ती परीक्षा हुई थी। इसके बाद से व्यापमं से काेई परीक्षा नहीं हुई है। इस साल व्यापमं से 32 परीक्षाएं होंगी। इसमें से 22 भर्ती और 10 प्रवेश परीक्षा है।
9 मार्च से 21 दिसंबर तक यह आयोजित की जाएंगी। इसमें कुछ पुरानी वैकेंसी की परीक्षा भी है। प्रयोगशाला सहायक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी होने की संभावना है। इसके अलावा पीएचई में सब इंजीनियर भर्ती के लिए भी मार्च में आवेदन मंगाए जाएंगे।
0 Comments