न्याय यात्रा से हम अपनी बात आम जनता तक पहुंचाने में सफल हुए : बैज

रायपुर। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज अंतिम दिन था। यह यात्रा सड्डू से शुरू होकर गांधी मैदान में आकर समाप्त हुआ। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शास्त्री चौक से शामिल होंगे।

वे वहां से पैदल गांधी मैदान तक जाएंगे। गांधी मैदान में बड़ी आमसभा का आयोजन किया गया है। जहां कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। पीसीसी चीफ ने कहा कि न्याय यात्रा पांच दिन में 122 किमी की यात्रा पूरी कर चुकी है। पांचवे दिन की यात्रा में लोहारीडीह के मृतक प्रशांत साहू, कचरू साहू के परिवार तथा दोंदे के संतोष पटेल के परिवार भी शामिल हुये।

उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा जैसे-जैसे राजधानी की ओर बढ़ रही है वैसे-वैसे सरकार के दिल की धड़कन बढ़ती जा रही है। इसलिये सरकार कांग्रेस के लोगों के ऊपर मनगढ़त आरोप लगा रही है। कांग्रेस पार्टी जनता को न्याय दिलाने के लिये यात्रा करने निकली है।

आमसभा में शामिल होने पैम्पलेट बांट लोगों से अपील

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एवं शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के समापन में होने वाले आमसभा में शामिल होने की लोगों से अपील की है। कांग्रेस नेताओं ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पैम्पलेट बांटकर लोगों से कहा कि कांग्रेस की इस आमसभा में वे जरूर शिरकत करें।

उपाध्याय ने कहा कि आमसभा को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ नाटककर, लाउडस्पीकर युक्त वाहन चलाए जा रह हैं साथ ही पैम्पलेट बांटे जा रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments