भारतमंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

 


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। 

इस दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टाम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे। वहीं, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हो रहे हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित हैं।

नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी के साथ छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक जारी है। रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच पहले फेज़ का कार्य रिकॉर्ड 4 महीने में पूरा हुआ, इसके लिए गडकरी जी ने छत्तीसगढ़ सरकार और अधिकारियों को बधाई दी है। 

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा - हमारी सरकार सभी परियोजनाओं को समय पर और बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रत्येक सप्ताह कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। सभी अधिकारियों को कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments