शंकराचार्य महाविद्यालय ने धीमी दौड़ कार्यक्रम का आयोजन

 


दुर्ग। शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई के खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व भारतीय हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती से जुड़ा हुआ है। मेजर ध्यानचंद की खेल के क्षेत्र में दी गई अमूल्य योगदान को इस दिन विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है। यह दिन देशभर में खेलए शारीरिक फिटनेसए और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस को शंकराथॉन के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर शंकराचार्य महाविद्यालय ने एक धीमी दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ् आर्चना झा व अकादमिक डीन डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव ने झंडा दिखाकर किया।

यह दौड़ महाविद्यालय परिसर से शंकराचार्य तकनीकी परिसर तक लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए आयोजित की गई। कार्यक्रम में कुल 79 महाविद्यालय के छात्र और छब्ब् कैडेट्स ने भाग लिया। दौड़ का आयोजन डॉ वी के सिंह खेल अधिकारी कैप्टन डॉ कृष्णा जीवन मंडल और लेफ्टिनेंट उज्ज्वला भोंसले के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 

Post a Comment

0 Comments