स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोटपारा कोंडागांव में हुआ तिरंगा रैली का आयोजन


कोंडागांव। 1 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा कोंडागांव में शनिवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को तिरंगा वितरित किया गया। बच्चों ने तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों में देश भक्ति का भाव जगाने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव का संदेश देने का कार्य बखूबी निभाया। कार्यक्रम की शुरूआत बैंड की धुन पर राष्ट्रगान से हुई, तत्पश्चात् शाला के नव निर्वाचित हेड ब्वाय हिमांश उसेंडी,हेड गर्ल इसिका मजूमदार और स्कूल सेक्रेटरी जीवितेश मेश्राम, एवम प्रतीक्षा प्रधान को शेशे पहनाकर डीईओ आदित्य चांडक द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक ने उपस्थित सभी लोगों और बच्चों सेे अपने घरों में तिरंगा फहराने और सोश्ल मीडिया एकांउट की डी पी में अपने फोटो के साथ तिरंगे की फोटो लगाने की अपील की। तिरंगा रैली की शुरूआत पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को तिरंगा वितरित कर किया गया। इस अवसर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और तिरंगे से लोगों को जोड़ने के इस महाअभियान में हर भारतवासी को अपना योगदान देना चाहिए।

शाला के प्राचार्य शिवलाल शर्मा ने कहा कि इस पहल का मकसद हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। उन्होंने इस अवसर पर स्कूल के हर शिक्षक और बच्चों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ सेल्फी क्लिक करके  में अपलोड करने का आग्रह भी किया।गौरतलब है कि आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए भारत सरकार ने 09 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाने का एलान किया है जो 15 अगस्त तक चलेगा।

आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही 2022 में शुरू किए गए इस अभियान में 2022 में कुल 6 करोड़ लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो मंत्रालय से साझा की थी। जबकि 2023 में दस करोड़ लोगों ने अपनी फोटो तिरंगे के साथ भेजी थी। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष ये संख्या और अधिक बढ़ेगी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सूरज यादव , उमेश साहू, सोमेश्वर भारती,रिकेश कुंवर, डी एम सी महेंद्र पांडे, वेणु गोपाल राव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रूबी भट्टाचार्य ने किया।

Post a Comment

0 Comments