सीएम विष्णुदेव साय और रमन सिंह ने की गुढ़ियारी के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना

 


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने गुढ़ियारी के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि आज मारुती मंगल भवन गुढियारी से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी शामिल हुए। भगवान भोलेनाथ से प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments