कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने मनाई पं. रविशंकर शुक्ल जयंती

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने 2 अगस्त को प्रातः 10 बजे, आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार रायपुर में पं. रविशंकर शुक्ल जयंती मनाई। सर्वप्रथम सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा भवन में स्थित पूर्व अध्यक्ष पं. रविशंकर शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर सादर स्मरण, नमन किया गया। इसके पश्चात पं. अरुण शुक्ल, पं. प्रकाश अवस्थी,निशा अवस्थी, पं. रामकिशोर दीक्षित,अर्चना त्रिवेदी, पं. रज्जन अग्निहोत्री ने पं. रविशंकर शुक्ल की जीवनी एवं कार्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, उपाध्यक्षा निशा अवस्थी, सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री, सहसचिव पं. गौरव शुक्ल, अर्चना त्रिवेदी, पं. प्रकाश अवस्थी, पं. आर. के. दीक्षित, पं. साजेन्द्र पाण्डेय, पं. देवेन्द्र पाठक (गुड्डू), पं. विजय शुक्ल, पं. इन्द्र कुमार तिवारी, पं. शिरीष त्रिवेदी, पं. विमल शुक्ल, पं. समीर मिश्र, पं. एस.एस. त्रिवेदी, पं. रविन्द्र शुक्ल, पं. शशांक त्रिवेदी,शाहिबा खान आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments